logo

सीएम हेमंत सोरेन से मिले तेलंगाना के डिप्टी सीएम, ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में आने का दिया न्योता 

hemant123.jpg

रांची
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री को हैदराबाद में 8-9 दिसंबर को होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण सौंपा। बैठक के दौरान झारखंड और तेलंगाना के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राज्यों के विकास मॉडल, नीति-निर्माण और संभावित साझेदारी के क्षेत्रों पर भी विचार साझा किए।
इस मौके पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News